महिला को बोला 'चाची आई लव यू'... जिन लड़कों ने हाईवे पर की बदतमीजी उनके नाम सामने आए
बागपत के बड़ौत हाईवे पर महिलाओं से बदतमीजी करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. शराब के नशे में धुत युवकों ने 'चाची आई लव यू' बोलकर छींटाकशी की थी.
ADVERTISEMENT
बागपत के बड़ौत-दिल्ली हाईवे पर शराब के नशे में चूर मनचलों को सड़क पर फिल्मी हीरो बनना उस वक्त भारी पड़ गया, जब अस्पताल से लौट रही महिलाओं ने उनकी 'रोमियोपंती' का जवाब सीधे पुलिस को बुलाकर दिया. 'चाची आई लव यू' जैसे भद्दे कमेंट्स और अश्लील इशारों के साथ शुरू हुई इस छेड़खानी की एंडिंग सीधे थाने के लॉकअप में हुई.