बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर: पुलिस मुठभेड़ में आरोपी मयंक को लगी गोली, केक के विवाद में हुई थी 3 हत्याएं
Bulandshahr Triple Murder: बुलंदशहर के खुर्जा में ट्रिपल मर्डर के आरोपी मयंक को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है. जन्मदिन की पार्टी में हुई इस वारदात में 3 युवकों की मौत हो गई थी.
ADVERTISEMENT
Bulandshahr Triple Murder Case: बुलंदशहर के खुर्जा में हुए सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है. जन्मदिन की पार्टी के दौरान केक लगाने जैसे मामूली विवाद में तीन युवकों की जान लेने वाली इस वारदात ने पूरे उत्तर प्रदेश को दहला दिया था.