यूट्यूबर शादाब जकाती ने मेरठ में शोरूम का किया उद्घाटन पर बुरे फंस गए, पुलिस ले सकती है एक्शन
Meerut YouTuber Shadab Jakati: मेरठ में यूट्यूबर शादाब जकाती ने बिना अनुमति शोरूम का उद्घाटन किया. भारी भीड़ जुटने से लगे जाम के बाद पुलिस ने धारा 163 के उल्लंघन में कार्रवाई शुरू की है.
ADVERTISEMENT

Shadab Jakati
Meerut News: मेरठ के नौचंदी इलाके में रविवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब मशहूर यूट्यूबर शादाब जकाती के जकाती ज्वेलर्स शोरूम के उद्घाटन में बेकाबू भीड़ उमड़ पड़ी. बिना प्रशासनिक अनुमति के आयोजित इस कार्यक्रम के चलते गढ़ रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया. इस वजह से लोगों को चिलचिलाती गर्मी में भारी परेशानी झेलनी पड़ी.