सर्वे: यूपी में भाजपा को 256 सीटें मिलने का अनुमान, सपा के खाते में जा रहीं कितनी? आंकड़े हैरतअंगेज
UP Survey 2027: एक लेटेस्ट सर्वे के अनुसार यूपी में फिर योगी सरकार बन सकती है. बीजेपी को 256 और सपा को 135 सीटें मिलने का अनुमान है. भाजपा के सहयोगी दलों को भारी नुकसान की बात सामने आई है.
ADVERTISEMENT

Photo: CM Yogi and Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश की सियासत में मिशन 2027 को लेकर हलचल तेज हो गई है. बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन ने स्पष्ट कर दिया है कि आगामी चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही पार्टी का मुख्य चेहरा होंगे. इसी बीच, 'दैनिक भास्कर' का एक सर्वे सामने आया है, जिसमें प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर जनता का मूड भांपने की कोशिश की गई है. सर्वे के नतीजे संकेत दे रहे हैं कि अगर आज चुनाव हुए तो योगी आदित्यनाथ तीसरी बार सत्ता में वापसी कर सकते हैं. हालांकि बीजेपी के सहयोगी दलों के लिए स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.