Saleem Wastik Arrested: 31 साल बाद फूट-फूट कर रोया संदीप बंसल का भाई, बोला- 'सिर्फ पैसे के लिए मेरे भाई को क्यों मारा?'
Saleem Wastik Arrested: 1995 के संदीप बंसल हत्याकांड में आरोपी सलीम खान की गिरफ्तारी के बाद पीड़ित परिवार के जख्म फिर हरे हो गए. बड़े भाई संजय बंसल ने साझा किया 31 साल का दर्द.
ADVERTISEMENT
Ex Muslim Saleem Wastik News: 31 साल पहले हुए मासूम संदीप बंसल के अपहरण और हत्याकांड ने बंसल परिवार को जो जख्म दिए थे, वे आरोपी सलीम खान की गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर हरे हो गए हैं. 13 साल के भाई को खोने का गम और इंसाफ के लिए तीन दशकों का लंबा इंतजार—संदीप के बड़े भाई संजय बंसल की आंखों से बहते आंसू उस भयावह दौर की पूरी दास्तान बयां कर रहे हैं.