गाजीपुर के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे कांग्रेस सांसद राकेश राठौर, सीतापुर में उनके साथ ये हुआ
Rakesh Rathore strike Sitapur: बताया जा रहा है कि सांसद राकेश राठौर गाजीपुर में एक पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोककर हाउस अरेस्ट कर दिया.
ADVERTISEMENT

UP News
Sitapur News: सीतापुर. उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. गाजीपुर जाने के दौरान पुलिस द्वारा रोके जाने और हाउस अरेस्ट किए जाने से नाराज सांसद अपने आवास के बाहर आमरण अनशन पर बैठ गए हैं. उनका अनशन लगातार 16 घंटे से जारी है.