लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli Accident: काल बनकर दुकान में घुसा 'छोटा हाथी', दुकान में बैठे पति-पत्नी और बेटी को रौंदा, मां ने तोड़ा दम

Raebareli news today: रायबरेली जिले के डलमऊ क्षेत्र के घुरवारा बाजार में रविवार की रात उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब एक अनियंत्रित 'छोटा हाथी' पिकअप काल बनकर एक दुकान में जा घुसा.

ADVERTISEMENT

Raebareli News, Raebareli, Raebareli hindi news, Raebareli latest news
UP News
social share
google news

Raebareli Accident: रायबरेली जिले के डलमऊ क्षेत्र के घुरवारा बाजार में रविवार की रात उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब एक अनियंत्रित 'छोटा हाथी' पिकअप काल बनकर एक दुकान में जा घुसा. इस भीषण हादसे में दुकान के भीतर मौजूद एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्भाग्यवश, सोमवार को इलाज के दौरान मां की मौत हो गई, जबकि पिता और बेटी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं.