लेटेस्ट न्यूज़

घोसी में राजपूत वोटरों ने भाजपा कैंडिडेट दारा सिंह के साथ कर दिया खेल? देखिए एग्जिट पोल

Ghosi Bypoll 2023 : उत्तर प्रदेश के मऊ (Mau) जिले की घोसी विधानसभा सीट (Ghosi Assembly Seat) पर 5 सितंबर को हुए चुनाव के बाद…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Ghosi Bypoll 2023 : उत्तर प्रदेश के मऊ (Mau) जिले की घोसी विधानसभा सीट (Ghosi Assembly Seat) पर 5 सितंबर को हुए चुनाव के बाद अब परिणाम 8 सितंबर यानी शुक्रवार को आने हैं. उससे पहले सभी लोगों की निगाहें उपचुनाव के रिजल्ट पर टीकी हुई हैं. यहां सीधा मुकाबला भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच है. लोग ये जानने को उत्सुक हैं कि सपा बनाम भाजपा की लड़ाई में कौन बाजी मार रहा है. वहीं उपचुनाव के रिजल्ट के पहले यूपीतक ने राजपूत समाज के वोटरों के माध्यम से एग्जिट पोल सामने लाने की कोशिश की है.