UP में 9 सीटों पर वोटिंग से पहले मुस्लिम महिला वोटर्स के साथ शुरू हुआ खेल! बुर्के वाली बात आई सामने
UP News: उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर मतदान कल होना है. मगर इससे पहले समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग को पत्र लिख सियासी पारा हाई कर दिया है.
ADVERTISEMENT

UP By poll
UP News: उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर मतदान कल होना है. मगर इससे पहले समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग को पत्र लिख सियासी पारा हाई कर दिया है. दरअसल समाजवादी पार्टी ने मुस्लिम महिला वोटर का नाम लेकर चुनाव आयोग को पत्र लिखा है और बड़ी मांग की है. सपा ने मुस्लिम महिलाओं द्वारा बुर्क़ा /नक़ाब पहनकर वोट किए जाने पर पुलिस द्वारा चेकिंग किए जाने पर आपत्ति उठाई है. सपा की इस आपत्ति के बाद उत्तर प्रदेश का राजनीतिक पारा अपने चरम पर पहुंच चुका है.
