लेटेस्ट न्यूज़

दोहरी नागरिकता केस में राहुल गांधी पर FIR होने से पहले ही कोर्ट ने कह दी ये बड़ी बात, अब 20 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई

Rahul Gandhi Case Update: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी को बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने से पहले उन्हें नोटिस जारी कर पक्ष रखने का मौका दिया है. अब इस मामले की अगली सुनवाई 20 अप्रैल को होगी.

ADVERTISEMENT

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi
social share
google news

Rahul Gandhi Case Update: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को दोहरी नागरिकता मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच से फिलहाल बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट ने FIR दर्ज करने के अपने पूर्व आदेश को स्पष्ट करते हुए निर्देश दिया है कि राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज करने से पहले उन्हें नोटिस जारी कर उनका पक्ष सुना जाएगा. मामले की अगली सुनवाई 20 अप्रैल को निर्धारित की गई है.