अखिलेश यादव जी... सपा से राज्यसभा चुनाव का नामांकन फाइल करने के बाद धनराज नाथवानी ने कही ये बात
समाजवादी पार्टी की ओर से उत्तर प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार बनाए गए धनराज नाथवानी ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. उन्होंने लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में राज्यसभा के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया.
ADVERTISEMENT

Dhanraj Parimal Nathwani With Akhilesh Yadav
Dhanraj Parimal Nathwani News: समाजवादी पार्टी की ओर से उत्तर प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार बनाए गए धनराज नाथवानी ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. उन्होंने लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में राज्यसभा के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन के बाद धनराज नाथवानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर अखिलेश यादव का आभार जताया. सपा ने राज्यसभा के लिए धनराज नाथवानी के साथ प्रो. राम गोपाल यादव को भी अपना प्रत्याशी बनाया है.
