लेटेस्ट न्यूज़

डिप्टी CM पाठक ने ओपी राजभर को सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी, SBSP मुखिया ने खुद दी इसकी जानकारी

UP Political News: ऐसा कहा जाता है कि यूपी में सियासी समीकरण मौसम से भी तेज बदलते हैं. समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक मुलायम सिंह यादव…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP Political News: ऐसा कहा जाता है कि यूपी में सियासी समीकरण मौसम से भी तेज बदलते हैं. समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और उनके चाचा एक साथ आए. तो वहीं, यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में सपा गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के मुखिया ओम प्रकाश राजभर अब धीरे-धीरे भाजपा के करीब आते जा रहे हैं. बता दें कि सोमवार को राजभर यूपी सरकार में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास पहुंचे और उनसे मुलाकात की. वहीं, अब डिप्टी सीएम पाठक से मुलाकात को लेकर राजभर ने यूपी तक से बातचीत में अपनी प्रतिक्रिया दी है. इसके साथ ही राजभर ने अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह पर जमकर निशाना साधा है.