लेटेस्ट न्यूज़

दिल्ली पुलिस ने दर्ज किए बृजभूषण सिंह के बयान, पहलवानों के गंभीर आरोपों को बताया झूठा!

Brij Bhushan Singh News: भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों का धरना जारी है. पहलवानों की शिकायत पर दिल्ली पुलिस…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Brij Bhushan Singh News: भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों का धरना जारी है. पहलवानों की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. वहीं, आज यानी शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण के बयान दर्ज किए. साथ ही पुलिस ने कुछ दस्तावेज भी मांगे हैं. वहीं, दोबारा जरूरत पड़ने पर फिर से बयान दर्ज कराए जाएंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान बृजभूषण ने अपने ऊपर लगे आरोपों को नकारा. आपको बता दें कि बृज भूषण के साथ विनोद तोमर (अस्सिटेंट सेक्रेटरी WFI) के भी बयान दर्ज किए गए हैं. इसके अलावा, महिला डीसीपी के सुपरविजन में दस सदस्यीय SIT टीम बनाई गई है.