UPTak Baithak Logo

मुर्गी, बकरी, भैंस, पायल चोरी जैसे 12 केसों में फंसे सपा नेता आजम खान को कोर्ट ने दी ये राहत

UP News: आजम खान के खिलाफ मुर्गी चोरी, बकरी चोरी, भैंस चोरी जैसे करीब 12 केस दर्ज किए गए थे. अब इन केसों को लेकर कोर्ट ने आजम खान को थोड़ी राहत दी है.

ADVERTISEMENT

Azam Khan
Azam Khan
social share
Google CTA

UP Politics: समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान के खिलाफ साल 2019 में ऐसे कई केस दर्ज किए गए थे, जो सुर्खियों में रहे थे. आजम खान के खिलाफ मुर्गी चोरी, बकरी चोरी, भैंस चोरी जैसे करीब 12 केस दर्ज किए गए थे. आरोप था कि रामपुर के यतीम खाना यानी वफ्फ की जमीन पर बने घरों को जबरन खाली करवाने और तोड़ने का. आजम खान के खिलाफ दर्ज हुए ये केस काफी चर्चाओं में रहे थे. अब इन केसों में पूर्व मंत्री आजम खान को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है.