लेटेस्ट न्यूज़

CM योगी ने ओपी राजभर को बर्थ-डे पर कुछ यूं किया विश, SBSP चीफ ये कहने से खुद को नहीं रोक पाए

UP Politics:  घोसी उपचुनाव में हार के बाद से ही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar News) चर्चाओं में…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP Politics: घोसी उपचुनाव में हार के बाद से ही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar News) चर्चाओं में हैं. दरअसल ओपी राजभर ने एनडीए में शामिल होकर भाजपा (BJP) उम्मीदवार दारा सिंह चौहान के पक्ष में जमकर चुनाव प्रचार किया. मगर चुनावी परिणामों में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party News) ने भाजपा को करारी शिकस्त दे दी. ऐसे में विपक्ष के निशानें पर ओपी राजभर आ गए. विपक्षी दलों ने कहना शुरू कर दिया कि अब भाजपा ओपी राजभर को मंत्री नहीं बनाएगी.