लेटेस्ट न्यूज़

गुजरात में बोले CM योगी- ‘गोधरा में रामभक्तों ने बलिदान दिया’, कांग्रेस को यूं घेरा

गुजरात में विधानसभा चुनाव (Gujarat Vidhan Sabha Chunav 2022) करीब हैं. गुजरात चुनाव को लेकर भाजपा (BJP) और कांग्रेस (Congress) आमने-सामने हैं. उत्तर प्रदेश (Uttar…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

गुजरात में विधानसभा चुनाव (Gujarat Vidhan Sabha Chunav 2022) करीब हैं. गुजरात चुनाव को लेकर भाजपा (BJP) और कांग्रेस (Congress) आमने-सामने हैं. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) भी गुजरात में चुनाव प्रचार कर रहे हैं. सीएम योगी भाजपा के पक्ष में जमकर जनसभाएं कर रहे हैं. इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुजरात के गोधरा (Godhra) पहुंचे और वहां सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान सीएम योगी ने कई बड़ी बातें बोली.

गोधरा में राम भक्तों के प्रति सम्मान का भाव

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, 20 साल पहले इसी गोधरा में राम भक्तों को राम मंदिर के निर्माण के लिए अपने जीवन का बलिदान देना पड़ा था, लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेत्तृव का ही परिणाम है कि आज अयोध्या में भव्य और दिव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है.

गोधरा के राम भक्तों के प्रति सम्मान

सीएम योगी ने मंच से जनता को संबोधित करते हुए कहा कि, अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर भारत की आस्था का सम्मान भी है तो वहीं गोधरा के राम भक्तों के प्रति सम्मान का भाव भी है. सीएम योगी ने कहा कि, बिना रूके, बिना डिगे और बिना झुके आज देश की आस्था का सम्मान हो रहा है.

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है, काशी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण हुआ है, उज्जैन में महाकाल के महलों का निर्माण हो रहा है, केदार पुरी और बद्रीनाथ धाम को दिव्य और भव्य बनाया जा रहा है, सभी धामों का पुनरुद्धार का कार्यक्रम आज बखूबी संपन्न हो रहे हैं.

इस दौरान सीएम योगी ने गोधरा को परिवर्तनकारी धरती बताया. उन्होंने कहा कि आज में खास तौर पर गोधरा आया हूं. गोधरा परिवर्तनकारी धरती है. उन्होंने कहा कि, जब गोधरा ने अयोध्या में राम मंदिर का संकल्प ले लिया तो आज अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर का निर्माण हो गया.

सीएम योगी ने कहा कि अगले वर्ष तक अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण हो जाएगा. इतना भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है कि यह मंदिर भारत के राष्ट्रीय गौरव का प्रतिक बनेगा.

हर बीमारी हर मर्ज का उपचार हमारे पास

सीएम योगी ने कहा कि, हर बीमारी और हर मर्ज का उपचार हमारे पास है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो बीमारी दी उसका इलाज भी प्रधानमंत्री मोदी जी आज कर रहे हैं. सीएम योगी ने कहा कि, आतंकवाद का समाधान हो रहा है. उन्होंने कहा कि, आस्था का अपमान कांग्रेस करती थी लेकिन उसको सम्मान में बदलने का कार्य मोदी जी ने किया है.

सीएम योगी बोले- अयोध्या को वैश्विक पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करेगी डबल इंजन की सरकार