लेटेस्ट न्यूज़

अखिलेश यादव की बढ़ेंगी मुश्किलें? CBI ने भेजा समन, नोटिस में सपा चीफ के लिए लिखी ये बात

उत्तर प्रदेश की सियासत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. आपको बता दें कि यूपी के अवैध खनन मामले में सीबीआई ने समाजवादी पार्टी (सपा) के अखिलेश यादव को तलब किया है.

ADVERTISEMENT

akhilesh yadav
अखिलेश यादव
social share
Google CTA

Akhilesh Yadav CBI News: उत्तर प्रदेश की सियासत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. आपको बता दें कि यूपी के अवैध खनन मामले में सीबीआई ने समाजवादी पार्टी (सपा) के अखिलेश यादव को तलब किया है. अखिलेश यादव को 29 फरवरी को दिल्ली में सीबीआई के सामने पेश होने के लिए बुलाया गया है. बता दें कि सीबीआई ने अखिलेश यादव को गवाह के तौर पर बुलाया है. सीबीआई के नोटिस में कहा गया है कि मामले से संबंधित कुछ सवालों के जवाब देने के लिए अखिलेश यादव को सीबीआई के समक्ष उपस्थित होना आवश्यक है.