मऊ में बसपा का बड़ा दांव, मोहम्मदाबाद गोहना सीट से प्रत्याशी का किया ऐलान, इस नेता को मिली टिकट
BSP Candidate Mohammadabad Gohna: मऊ की मोहम्मदाबाद गोहना सीट पर बसपा के प्रभारी प्रत्याशी जे.के. आजाद के ऐलान के बाद कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया. पुलिस ने स्थिति संभाली, जबकि बसपा नेतृत्व ने फैसले का बचाव किया.
ADVERTISEMENT

BSP Candidate Mohammadabad Gohna: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के 'कार्यकर्ता महासम्मेलन' में उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया जब मंच से नए प्रभारी प्रत्याशी के नाम का ऐलान हुआ. आजमगढ़ मंडल के मुख्य प्रभारी दिनेश चंद्रा ने जैसे ही इस सीट से जे.के. आजाद को बसपा का प्रभारी प्रत्याशी घोषित किया वैसे ही कार्यक्रम में मौजूद स्थानीय कार्यकर्ताओं और नेताओं का गुस्सा फूट पड़ा. कार्यकर्ताओं ने हाथों में काली पट्टी बांधकर और 'बाहरी प्रत्याशी को वापस करो' तथा 'बाहरी को भगाना है' के जोरदार नारे लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया. माहौल इस कदर गरमा गया कि वहां तैनात पुलिस बल को बीच-बचाव कर हंगामा और नारेबाजी कर रहे लोगों को शांत कराना पड़ा.
