कोर्ट से बरी होने के बाद बृजभूषण शरण सिंह की पहली प्रतिक्रिया आई सामने, फैसले के बाद साजिश का भी लगाया आरोप
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने महिला पहलवानों से जुड़े यौन उत्पीड़न मामले में भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और पूर्व WFI सहायक सचिव विनोद तोमर को बरी कर दिया है.
ADVERTISEMENT

Brij Bhushan Sharan Singh Statement
Brij Bhushan Sharan Singh Statement: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने महिला पहलवानों से जुड़े यौन उत्पीड़न मामले में भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और पूर्व WFI सहायक सचिव विनोद तोमर को बरी कर दिया है. सोमवार को फैसला आने के बाद बृजभूषण सिंह कोर्ट से बाहर निकले और अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि वह शुरुआत से ही खुद को निर्दोष बताते रहे हैं. फैसले के बाद उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ साजिश रची गई थी.
