विधानसभा चुनाव के बाद MLC इलेक्शन में भी लहराया BJP का परचम, जानें कहां से कौन जीता
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के बाद एक बार फिर एमएलसी चुनाव में भी उत्तर प्रदेश में भगवा छा गया है. उत्तर…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के बाद एक बार फिर एमएलसी चुनाव में भी उत्तर प्रदेश में भगवा छा गया है. उत्तर प्रदेश में एमएलसी चुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं. इस चुनाव में भी बीजेपी को जबरदस्त जीत हासिल हुई है. वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी का खाता भी नहीं खुल पाया है. इस चुनाव में बाहुबलियों की भी बल्ले-बल्ले रही. एक तरफ वाराणसी से जेल में बंद माफिया डॉन बृजेश सिंह की पत्नी अन्नपूर्णा सिंह ने भाजपा प्रत्याशी को हरा दिया. वहीं प्रतापगढ़ में राजा भैया की पार्टी से अक्षय प्रताप सिंह ने भी भाजपा प्रत्याशी को मात दी.
