पति सो रहा था... मौका देख जीजा आशिक संग भागी शबनम, अभी एक महीने पहले ही हुआ था निकाह
Lalitpur News: ललितपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां निकाह के एक महीने बाद ही नई दुल्हन जीजा संग फरार हो गई. लाखों के जेवर-नगदी भी ले गई. CCTV फुटेज वायरल, पुलिस जांच में जुटी.
ADVERTISEMENT

Photo- Shabnam
Lalitpur News: उत्तर प्रदेश में एक के बाद एक लगातार वो मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें शादीशुदा महिलाएं अपनी प्रेमी संग भाग जा रही हैं या अपने पति को ही रास्ते से हटा दे रही हैं. अब इसी लिस्ट में ताजा मामला सूबे के ललितपुर जिले से सामने आया है. बताया जा रहा है कि निकाह के एक महीने बाद ही एक नई नवेली दुल्हन अपने जीजा के साथ भाग गई. दुल्हन तब भागी जब उसका पति सो रहा था. दुल्हन का अपने जीजा के साथ कार में बैठकर फरार होने का CCTV वीडियो भी सामने आया है. पीड़ित पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए पत्नी द्वारा घर के सभी सोने चांदी के जेवरात और करीब 2 लाख रुपये भी साथ लेकर अपने जीजा के साथ भाग जाने का आरोप लगाया है. पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.