लेटेस्ट न्यूज़

'भाजपा ने हार मान ली'... BJP की 51 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट पर अखिलेश यादव का तीखा रिएक्शन

लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी  शनिवार को पहली लिस्ट का एलान कर दिया है. पार्टी ने पहली लिस्ट में 195 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News : लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी  शनिवार को पहली लिस्ट का एलान कर दिया है. पार्टी ने पहली लिस्ट में 195 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. उत्तर प्रदेश से 51 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार वाराणसी सीट से चुनाव लड़ेंगे. इसके अलावा राजनाथ सिंह का लखनऊ से टिकट बरकरार रखा गया है. मथुरा से हेमा मालिनी, लखीमपुर खीरी से अजय मिश्रा टेनी, अमेठी से स्मृति इरानी को भी टिकट दिया गया है. वहीं भाजपा के इस लिस्ट पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है. 

अखिलेश ने कही ये बात

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट कर लिखा कि, 'भाजपा की लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची बता रही है कि ‘प्रथम दृष्टया’ जिन सीटों पर भाजपा के जीतने की थोड़ी सी भी संभावना है केवल उन 195 सीटों पर ही ये सूची आई है. इसका मतलब साफ़ है बाकी पर भाजपा साफ़ है. पहली सूची में ही भाजपा ने अपनी हार मान ली है क्योंकि वो बगावत के डर से उन लोगों को भी दुबारा उम्मीदवार बना रही है जो अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में कोई काम नहीं करवाने की वजह से या फिर भ्रष्टाचार में लिप्तता के कारण ख़ुद ही अपनी टिकट के लिए कोई उम्मीद नहीं कर रहे थे. जो बोरिया-बिस्तर बांध कर निकलना चाहते थे उन्हें दुबारा दबाव बनाकर लड़ने के लिए कहा जा रहा है. ये अनमने लोग क्या विपक्ष का सामना करेंगे'

बीजेपी ने कई चेहरों किया रिपीट

बीजेपी ने यूपी में कई नेताओं को दोबारा रिपीट किया है और उनपर फिर से भरोसा जताते हुए टिकट दिया. इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा, एक्ट्रेस हेमा मालिनी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, साध्वी निरंजन ज्योति बड़ा चेहरा हैं जिन्हें फिर से टिकट दिया गया है. 

इन्हें मिला टिकट 

  1. कैराना - प्रदीप कुमाप
  2. मुजफ्फरनगर- संजीव बालियान
  3. नगिना- ओम कुमार
  4. रामपुर- घनश्याम लोघी
  5. संभल- परमेश्वर लाल सैनी
  6. अमरोहा- कंवर सिंह तंवर
  7. नोएडा- महेश शर्मा
  8. बुलंदशहर- भोला सिंह
  9. मथुरा- हेमा मालिनी
  10. आगरा- सत्यपाल सिंह बघेल
  11. फतेहपुर सिकरी- राजकुमार चाहल
  12. एटा- राजवीर सिंह 
  13. आंवला- धर्मेंद्र कश्यप
  14. शहाजहांपुर - अरुण कुनार सागर
  15. लखीमपुरखीरी- अजय मिश्रा टेनी
  16. सीतापुर- राजेश वर्मा
  17. हरदोई- जय प्रकाश रावत
  18. मोहन लाल गंज- कौशल किशोर
  19. लखनऊ- राजनाथ सिंह
  20. अमेठी- स्मृति इरानी
  21. इटावा- राम शंकर कठेरिया
  22. कन्नौज- सुब्रत पाठक
  23. अकबरपुर- देवेंद्र सिंह भोवे
  24. सीतापुर - राजेश सिंह
  25. हरदोई - जयप्रकाश रावत
  26. मिश्रिख - अशोक कुमार रावत
  27. उन्नाव - साक्षी महाराज
  28. अंबेडकर नगर - रितेश पांडेय
  29. गोंडा - कीर्तवर्धन सिंह
  30. डुमरियागंज - जगदंबिका पाल
  31. संतकबीर नगर - प्रवीण कुमार निषाद
  32. गोरखपुर - रविकिशन शुक्ला
  33. लालगंज - नीलम सोनकर
  34. आजमगढ़ - दिनेश लाल यादव
  35. जौनपुर- कृपा शंकर सिंह
  36. फैजाबाद - लल्लू सिंह
  37. कुशीनगर- विजय कुमार दुबे 
  38. हमीरपुर - पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल
  39. जालौन - भानू प्रताप सिंह वर्मा
  40. झांसी - अनुराग शर्मा 
  41. बांद - आरके सिंह पटेल
  42. बाराबंकी - साध्वी निरंजना ज्योति 
  43. महराजगंज -  पकंज चौधरी 
  44. गोंडा - कीर्तिवर्धन उर्फ राजा भैया
  45. बासगांव - कमलेश पासवान 
  46. बस्ती - हरीश द्विवेदी 
  47. संत कबीर नगर - प्रवीण कुमार निषाद 
  48. चंदौली - महेन्द्र नाथ पांडे 
  49. श्रावस्ती - साकेत मिश्रा 
  50. फतेहपुर सीकरी - राजकुमार चौहान 
  51. सलेमपुर - रवींद्र कुशवाहा