लेटेस्ट न्यूज़

भाजपा MLA प्रदीप चौधरी ने भ्रष्ट अधिकारियोंके खिलाफ CM योगी को लिखी चिट्ठी, लगाया विस्फोटक आरोप

बुलंदशहर सदर के भाजपा विधायक प्रदीप चौधरी ने सीएम को चिट्ठी लिख कर भ्रष्टाचार में लिप्त सिंचाई विभाग के अधिकारियों के खिलाफ शिकायत की है.

ADVERTISEMENT

MLA Pradeep Chaudhary
MLA Pradeep Chaudhary
social share
google news

उत्तर प्रदेश में सत्ताधारी भाजपा के लिए सब कुछ सही नहीं चल रहा है. यहां एक तरफ सरकार और संगठन के बीच तकरार की खबरें आ रहीं तो दूसरी ओर पार्टी के विधायक और नेता अपनी ही सरकार के खिलाफ आवाज उठाते नजर आ रहे हैं. इसी कड़ी में अब बुलंदशहर सदर के भाजपा विधायक प्रदीप चौधरी का नाम जुड़ गया है. बता दें कि प्रदीप चौधरी ने सीएम को चिट्ठी लिख कर भ्रष्टाचार में लिप्त सिंचाई विभाग के अधिकारियों के खिलाफ शिकायत की है.