लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में ‘INDIA’ गठबंधन का हो रहा उल्टा असर? इस सर्वे के रिजल्ट से टेंशन में आ जाएंगे अखिलेश

Uttar Pradesh News: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. ऐसे में अभी से लोगों के मन में सवाल…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Uttar Pradesh News: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. ऐसे में अभी से लोगों के मन में सवाल उठने लगा है कि आखिर 2024 में किस पार्टी की जीत होगी और किसे कितनी सीटें मिलेंगी. लोगों की इस जिज्ञासा को दूर करने के लिए ओपिनियन पोल आने शुरू हो गए हैं. इसी कड़ी में इंडिया टुडे (India Today) और C-वोटर्स के मूड ऑफ द नेशन (Mood of the Nation Poll) सर्वे के अगस्त 2023 के आंकड़े सामने आए हैं. इस बीच इंडिया टुडे और C-वोटर्स के जो आंकड़े आए हैं, वो यह बता रहे हैं कि UPA के भंग होने और ‘INDIA’ के बनने के बाद से उत्तर प्रदेश में विपक्षी समूह को फायदा मिलता नहीं दिख रहा है. राजनीतिक जानकारों के अनुसार उत्तर प्रदेश में ‘INDIA’ को लीड कर रहे सपा चीफ अखिलेश यादव की इस सर्वे के बाद मुश्किलें बढ़ सकती हैं.