लेटेस्ट न्यूज़

बाहुबली अतीक अहमद और उनकी पत्नी शाइस्ता AIMIM में शामिल, ओवैसी ने किया ऐलान

क्या असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) यूपी की राजनीति में बाहुबलियों के सहारे आगे बढ़ने की योजना बना रही है? ये सवाल…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

क्या असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) यूपी की राजनीति में बाहुबलियों के सहारे आगे बढ़ने की योजना बना रही है? ये सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि पूर्व सांसद और बाहुबली समझे जाने वाले अतीक अहमद और उनकी पत्नी शाइस्ता परवीन AIMIM में शामिल हो गई हैं. ओवैसी ने शाइस्ता को पार्टी की सदस्यता दिलाई, वहीं अतीक की पार्टी मेंबरशिप का कार्ड भी उन्हें ही सौंपा.

औवैसी मंगलवार से यूपी के तीन दिवसीय दौरे पर हैं. इस क्रम में वह 7 सितंबर को अयोध्या की रुदौली विधानसभा सीट पर जाएंगे. फिर 8 सितंबर को सुल्तानपुर में और 9 को बाराबंकी जाएंगे.

फिलहाल जेल में हैं अतीक अहमद बाहुबली नेता अतीक अहमद फिलहाल अहमदाबाद की साबरमती जेल में बंद हैं. यूपी में योगी सरकार बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद पर ऐक्शन का दावा कर रही है. यूपी पुलिस ने पिछले कुछ महीनों में मुख्तार की तरह ही अतीक अहमद की भी कई बेनामी और अवैध प्रॉपर्टी को जब्त और ध्वस्त करने का दावा किया है.

अभी बीते दिनों मुख्तार अंसारी के भाई सिवगतुल्लाह अंसारी अपने बेटे संग समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे. एक वक्त था जब यूपी सीएम अखिलेश यादव ने अतीक अहमद जैसे बाहुबली नेताओं से दूरी बनाने की कोशिश की थी. 2022 के चुनावी रण को जीतने के लिए अखिलेश ने जिस तरह से अंसारी परिवार को अपने साथ किया, वैसे ही लगता है कि AIMIM भी पूर्वांचल में अतीक अहमद के रसूख और बाहुबल पर दांव लगाने की तैयारी में हैं.

रिपोर्ट: कुमार अभिषेक