लेटेस्ट न्यूज़

पीला गमछा पहन गाजीपुर एसपी ऑफिस में गए ओपी राजभर के कार्यकर्ता को महिला पुलिसकर्मी ने कई थप्पड़ मारे, ऐसा क्या किया था उसने?

UP News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर स्थित एसपी ऑफिस में महिला पुलिसकर्मी के हाथ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का एक कार्यकर्ता लग गया. महिला पुलिसकर्मी ने उसको खूब थप्पड़ मारे. पूरा मामला अब चर्चाओं में बना हुआ है.

ADVERTISEMENT

Ghazipur, Ghazipur News, Ghazipur viral video, Ghazipur women constable video, Ghazipur police, Suheldev Bharatiya Samaj Party, गाजीपुर, गाजीपुर न्यूज, गाजीपुर महिला पुलिसकर्मी वीडियो, सुभासपा, ओपी राजभर, यूपी न्यूज
Ghazipur News
social share
google news

UP News: ‘पीला गमछा डाल थाने जाओ, देखता हूं कउन दारोगा नहीं सुनेगा’ सुहेलदेव समाज पार्टी के चीफ और यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने अपने कार्यकर्ताओं को ये मंत्र कुछ समय पहले दिया था. इसके बाद से ओपी राजभर के कार्यकर्ता पीला गमछा पहने ही नजर आते हैं. इसी बीच उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसपर सभी का ध्यान गया है. दरअसल पीला गमछा पहने सुभासपा के कार्यकर्ता को गाजीपुर में महिला पुलिसकर्मी ने पीट दिया और उसपर थप्पड़ों की बरसात कर दी, जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है.