लेटेस्ट न्यूज़

धर्म पूछा जाति नहीं, याद रखेंगे... BJP की इस बात पर भड़के अखिलेश यादव, 536 शब्द लिखकर खूब सुनाया

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा संवेदना नहीं बल्कि सियासी लाभ देखती है. हमले में 28 लोगों की मौत की खबर है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
सपा प्रमुख अखिलेश यादव. फोटो: चंद्रदीप कुमार
social share
google news

Pahalgam Terror Attack 2024: कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले ने पूरे देश को झकझोर के रख दिया. इस हमले में 28 लोगों के मौत की खबर है. हर तरफ इस कायराना हमले की चर्चा है और लोगों के बीच गुस्सा भी है. बता दें कि पहलगाम में हुए इस हमले के बाद छत्तीसगढ़ भाजपा के X आकाउंट से एक पोस्ट किया गया जिसको लेकर अब एक विवाद छिड़ गया है. दरअसल, छत्तीसगढ़ भाजपा ने एक तस्वीर पोस्ट कर कमेंट किया था कि 'धर्म पूछा, जाति नहीं… याद रखेंगे.' अब इस मामले पर सामाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का बयान सामने आया है और उन्होंने भाजपा की जमकर आलोचना की है.