लेटेस्ट न्यूज़

आज का यूपी: आशुतोष महाराज के लैपटॉप और सीडी वाले दावों की निकली हवा… कोर्ट से राहत मिलने के बाद अब क्या करेंगे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

UP Tak के खास शो 'आज का यूपी' में देखिए कैसे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को इलाहाबाद हाईकोर्ट से पॉक्सो एक्ट मामले में राहत मिली. आशुतोष महाराज के दावों की पोल खुली और जानिए क्यों गिरफ्तारी पर रोक लगने के बाद 11 मार्च को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के लखनऊ कूच पर सस्पेंस बना हुआ है.

ADVERTISEMENT

Swami Avimukteshwarananda
Swami Avimukteshwarananda
social share
google news

UP Tak का खास शो 'आज का यूपी' राज्य की राजनीतिक, सामाजिक और कानूनी हलचलों का सटीक विश्लेषण करता है. आज के अंक में हम उत्तर प्रदेश की तीन बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों पर विस्तार से चर्चा करेंगे. पहली खबर में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली उस बड़ी राहत का विश्लेषण है जिसने पॉक्सो एक्ट जैसे गंभीर आरोपों के बावजूद उनकी गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लगा दी है.दूसरी खबर इस कानूनी लड़ाई में आशुतोष महाराज की उन चूकों की है जिसकी वजह से उनके दावे अदालत में टिक नहीं सके. वहीं तीसरी खबर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के आगामी 11 मार्च के 'लखनऊ कूच' और सरकार के खिलाफ उनके कड़े रुख पर केंद्रित है.