UPTak Baithak Logo

यूपी में 2 करोड़ 75 लाख वोटर्स ने नहीं जमा किए गणना फॉर्म, दूसरी तरफ CM योगी ने भाजपा नेताओं को ये बोल चेताया

यूपी में SIR प्रक्रिया के तहत तकरीबन 2 करोड़ 75 लाख मतदाताओं के गणना फॉर्म नहीं अब तक नहीं आ पाए हैं. दूसरी तरफ सीएम योगी ने अपने नेताओं से कहा है कि समाजवादी पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और उनका वोटर समूह बीजेपी से कहीं ज्यादा जागरुक है. सीएम योगी ने ऐसा क्यों कहा?

ADVERTISEMENT

CM Yogi
CM Yogi
social share
Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश में SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) की प्रक्रिया जारी है. यूपी में चल रहे SIR को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. चुनाव आयोग ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया है कि BLO's की तरफ से तकरीबन 2 करोड़ 75 लाख मतदाताओं के गणना फॉर्म नहीं अब तक नहीं आ पाए हैं. राज्य चुनाव आयोग के सीईओ नवदीप रिणवा ने उत्तर प्रदेश में इतने बड़े पैमाने पर गणना फॉर्म के वापस नहीं आने पर SIR को लेकर कुछ और वक्त देने के संकेत दिए हैं. मालूम हो कि पहले ही 4 दिसंबर से एक हफ्ते का वक्त बढ़कर 11 दिसंबर तक किया गया था.