लेटेस्ट न्यूज़

10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर अनुप्रिया पटेल ने दिया बड़ा बयान, बताई पार्टी की योजना

Anupriya Patel News: उत्तर प्रदेश में 10 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने हैं. इसी को लेकर अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्य्क्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बड़ा बयान दिया है.

ADVERTISEMENT

Anupriya Patel
अनुप्रिया पटेल
social share
google news

Anupriya Patel News: उत्तर प्रदेश में 10 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने हैं. इसी को लेकर अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्य्क्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल प्रयागराज पहुंचीं और यहां उन्होंने अपने भाषण से जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में जोश भरा. हालांकि, मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सीधे तौर पर विधानसभा उपचुनाव को लेकर किसी सीट पर दावा नहीं ठोंका. अपना दल (एस) के उपचुनाव लड़ने के सवाल पर भी उन्होंने साफ तौर पर कुछ नहीं कहा.