डर का माहौल…X मुस्लिम सलीम वास्तिक के हमलावर जीशान-गुलफाम के एनकाउंटर पर ये क्या बोल गए कांग्रेस नेता दानिश अली?
UP News: यूट्यबर और पूर्व (X) मुस्लिम सलीम वास्तिक के ऊपर जानलेवा हमला करने वाले सगे भाई जीशान और गुलफाम का एनकाउंटर हो चुका है. अब इसको लेकर कांग्रेस नेता दानिश अली का बयान सामने आया है.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: गाजियाबाद में यूट्यबर और पूर्व (X) मुस्लिम सलीम वास्तिक के ऑफिस में घुसकर अमरोहा के सगे भाइयों जीशान और गुलफाम ने उनका सिर काटने की कोशिश की थी. दोनों ने सलीम वास्तिक का पेपर कटर से गला रेत दिया था. बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले में सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे. हाल ही में पुलिस ने दोनों सगे भाइयों और 1-1 लाख के इनामी जीशान और गुलफाम को एनकाउंटर में ढेर भी कर दिया है. बता दें कि अब इस मामले को लेकर अमरोहा के पूर्व सांसद और कांग्रेस के बड़े मुस्लिम नेता दानिश अली ने बड़ा बयान दिया है. दरअसल जीशान और गुलफाम के एनकाउंटर में मारे जाने को लेकर इनके पिता ने कहा था कि अगर दोनों को जेल भेजा जाता तो अच्छा होता. अब इसी को लेकर दानिश अली का बयान सामने आया है.