लेटेस्ट न्यूज़

अखिलेश यादव ने बताया PDA का ‘असली’ मतलब, बोले- ‘दलगत राजनीति से उठकर सब इससे जुड़ें’

UP Political News: देश में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सियासत गरमाने लगी है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय…

ADVERTISEMENT

अखिलेश यादव का ये प्लान अगर काम कर गया तो बीजेपी के साथ हो जाएगा बड़ा खेल!
अखिलेश यादव का ये प्लान अगर काम कर गया तो बीजेपी के साथ हो जाएगा बड़ा खेल!
social share
google news

UP Political News: देश में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सियासत गरमाने लगी है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के खिलाफ विपक्ष ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है. इस बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav News) भी एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. उन्होंने ’80 हराओ, बीजेपी हटाओ’ के नारे के साथ ही पीडीए की भी बात की है. अखिलेश यादव ने कहा है कि 2024 में एनडीए को पीडीए हराएगा. पीडीए (PDA) मतलब पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक है. इस बीच ‘PDA’ को लेकर अखिलेश ने एक ताजा ट्वीट किया है.