लेटेस्ट न्यूज़

अखिलेश यादव ने सांसदी से दिया इस्तीफा, अब करहल से रहेंगे विधायक, जानिए क्या हैं इसके मायने

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे घोषित होने के बाद से ही लगातार यह सवाल उठ रहा था कि समाजवादी पार्टी (एसपी) चीफ अखिलेश…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे घोषित होने के बाद से ही लगातार यह सवाल उठ रहा था कि समाजवादी पार्टी (एसपी) चीफ अखिलेश यादव सांसद बने रहेंगे या फिर विधायक? हाल ही में अखिलेश करहल विधासनभा सीट से विधायक चुने गए हैं, जबकि 2019 के लोकसभा चुनाव में वह आजमगढ़ संसदीय क्षेत्र से सांसद चुने गए थे.

अब इस सवाल पर तमाम अटकलों को खत्म करते हुए अखिलेश ने 22 मार्च को अपनी लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है.

माना जा रहा है कि अखिलेश अब उत्तर प्रदेश की राजनीति पर अपने फोकस को और बढ़ाएंगे. दरअसल, हाल ही में हुए यूपी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी के अगुवाई वाले गठबंधन को हार का सामना करना पड़ा है.

कुल 403 सीटों पर हुए इस चुनाव में एसपी को 111 सीटें मिली हैं, जबकि उसके सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल को आठ और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को छह सीटें मिली हैं. इसके अलावा कांग्रेस को दो और बीएसपी को एक सीट पर जीत हासिल हुई है.

वहीं, बीजेपी को 255 सीटें मिली हैं और वह लगातार दूसरी बार स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है. उसके सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) को 12 और निषाद पार्टी को छह सीटों पर जीत हासिल हुई है.

UP की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में जाएंगे अखिलेश? जानिए SP चीफ का जवाब