'क्या अब नोट भी प्राइवेट होंगे?' अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, टेंडर पर उठाए सवाल
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय करेंसी नोटों से जुड़े एक टेंडर को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने रिजर्व बैंक की नोट छापने वाली कंपनी के टेंडर नोटिस को साझा करते हुए पूछा कि क्या करेंसी नोटों से जुड़ा काम निजी हाथों में सौंपा जा रहा है.
ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav (Photo Enhanced by AI)
Currency Note Privatization Tender News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर भारतीय करेंसी नोटों से जुड़े एक संवेदनशील काम को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी का आरोप लगाया है. उन्होंने रिजर्व बैंक की नोट छापने वाली कंपनी से जुड़े एक टेंडर नोटिस को साझा करते हुए सरकार की मंशा पर सवाल उठाए. अखिलेश ने कहा कि देश की मुद्रा से जुड़े काम में पारदर्शिता और जवाबदेही बेहद जरूरी है, इसलिए इस प्रक्रिया पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं.
