लेटेस्ट न्यूज़

मैनपुरी में अखिलेश का चक्रव्यूह! शिवपाल, धर्मेंद्र, तेज प्रताप, आदित्य सबको दी जिम्मेदारी

Mainpuri Byelection: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी में लोकसभा का उपचुनाव होना…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Mainpuri Byelection: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी में लोकसभा का उपचुनाव होना है. उपचुनाव के लिए सपा ने पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं, दूसरी ओर भाजपा ने सियासी चाल चलते हुए मुलायम सिंह यादव के शिष्य और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के चीफ शिवपाल यादव के खासम-खास रहे रघुराज सिंह शाक्य को टिकट दी है. ऐसे में मैनपुरी में लड़ाई दिलचस्प मानी जा रही है. एक ओर मुलायम कि बड़ी बहू तो दूसरी तरफ उनके शिष्य हैं. इसी के चलते सपा ने उपचुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है. वहीं, यूपी तक को सपा के प्लान के बारे में जानकारी मिली है. सपा के इस प्लान से पता चला है कि पार्टी मैनपुरी की किस विधानसभा में किस नेता को जिम्मेदारी देगी. साथ ही इसकी भी जानकारी मिली है कि उपचुनाव में अखिलेश, डिंपल और शिवपाल किस रोल में रहेंगे.