लेटेस्ट न्यूज़

दिल्ली में प्रदर्शन में शामिल हुए अखिलेश यादव, बोले- जहां धरना दे देंगे वहीं जंतर-मंतर होगा

दिल्ली में भगवान दास रोड पर चल रहे प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का विपक्ष के तौर पर संघर्ष जारी रहेगा. अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी को इसे स्वीकार करना चाहिए.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav Delhi Protest
Akhilesh Yadav Delhi Protest (Photo Edit By AI)
social share
Google CTA

Akhilesh Yadav Delhi Protest: दिल्ली में भगवान दास रोड पर चल रहे प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का विपक्ष के तौर पर संघर्ष जारी रहेगा. अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी को इसे स्वीकार करना चाहिए. उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफा देने की मांग भी की. बता दें दिल्ली के जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटा दिया गया है. इस पर अखिलेश यादव से सवाल करने पर उन्होंने कहा जहां धरना दे देंगे वहीं जंतर-मंतर होगा.

मार्च निकाल रहे INDIA ब्लॉक के नेता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में INDIA ब्लॉक के नेताओं का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च शुरू हो गया है. बाराखंभा रोड पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जुटे हैं. इस मार्च में शामिल होने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे हैं. 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बताया कि वह और INDIA ब्लॉक के अन्य सांसद सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेंगे. हालांकि, मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने INDIA ब्लॉक के सांसदों के आवेदन को अस्वीकार कर दिया है. इसके बावजूद कांग्रेस ने लोगों से मार्च में शामिल होने की अपील की है. मार्च को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है. कानून-व्यवस्था बनाए रखने और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है.