अखिलेश यादव ने लगाया 'बिजनिसमैन' धनराज नाथवानी पर दांव, क्या अब राज्यसभा चुनाव में 8वां प्रत्याशी नहीं उतारेगी बीजेपी?
यूपी तक के खास शो 'आज का यूपी' में जानिए राज्यसभा चुनाव में अखिलेश यादव के सरप्राइज उम्मीदवार धनराज नाथवानी का दांव, विधानसभा का पूरा वोट गणित और बीजेपी के आठवें उम्मीदवार पर खड़ा हुआ बड़ा धर्मसंकट.
ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav
यूपी तक के खास शो 'आज का यूपी' में आज हम राज्य की तीन बड़ी राजनीतिक खबरों का विश्लेषण कर रहे हैं. आज की पहली बड़ी खबर है राज्यसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा रिलायंस ग्रुप से जुड़े धनराज नाथवानी को 'सरप्राइज कैंडिडेट' बनाकर दिया गया बड़ा झटका. दूसरी बड़ी खबर उत्तर प्रदेश विधानसभा का वो दिलचस्प अंकगणित है जिसके तहत सपा और बीजेपी के लिए अपनी-अपनी सीटें जिताने और क्रॉस वोटिंग कराने का समीकरण पूरी तरह बदल गया है. वहीं आज की तीसरी बड़ी खबर बीजेपी के सामने खड़ा हुआ वो धर्मसंकट है कि गुजरात और रिलायंस इकोसिस्टम से आने वाले इतने बड़े चेहरे के खिलाफ क्या पार्टी अपना आठवां उम्मीदवार उतारेगी या 2027 के विधानसभा चुनावों से ठीक पहले क्रॉस वोटिंग के जोखिम से बचते हुए अपने कदम पीछे खींचेगी.
