अचानक अखिलेश को सामने दिख गए राजा भैया, झटके में हुई मुलाकात तो ऐसा रहा नजारा
राजा भैया और अखिलेश यादव की एक तस्वीर इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. दरअसल राजा भैया और अखिलेश यादव ने अर्से बाद एक दूसरे से मुलाकात की है.
ADVERTISEMENT

अचानक अखिलेश को सामने दिख गए राजा भैया, झटके में हुई मुलाकात तो ऐसा रहा नजारा
UP News: साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है. मगर इस बीच शादियों का सीजन भी है. ऐसे में इस समय राजनेता शादियों में भी खूब दिख रहे हैं. इन्हीं शादियों में से हुई एक शादी से एक ऐसी तस्वीर निकलकर सामने आई है, जो इस समय उत्तर प्रदेश में काफी वायरल हो रही है. दरअसल ये तस्वीर है प्रतापगढ़ के कुंडा से विधायक और भदरी रियासत के राजा भैया (Raja Bhaiya) और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की. इस तस्वीर में दोनों नेता एक-दूसरे से मुलाकात करते हुए दिख रहे हैं.