लेटेस्ट न्यूज़

दलित सांसद रामजीलाल सुमन से मिलने आगरा जा रहे अखिलेश, उधर एक्सप्रेसवे पर तैनात हुई गजब की फोर्स – देखें वीडियो

सपा प्रमुख अखिलेश यादव शनिवार को दलित सांसद रामजीलाल सुमन से मिलने आगरा पहुंच रहे हैं. उनके दौरे से पहले ही एक्सप्रेसवे पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई. जानिए पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav Agra visit
Akhilesh Yadav Agra visit
social share
Google CTA

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज शनिवार को आगरा दौरे पर हैं. अखिलेश यादव का काफिला सैफई से आगरा के लिए रवाना हो चुका है. उनका यह दौरा पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन से मुलाकात के लिए तय हुआ है. इस मुलाकात को लेकर सियासी हलकों में खासा हलचल है, क्योंकि हाल ही में दिए गए एक विवादित बयान को लेकर प्रदेश भर में बवाल मचा हुआ था.