लेटेस्ट न्यूज़

अखिलेश ने सपा के लाल रंग को बताया भाजपा के लिए खतरा! तंज कस कही ये बात

UP Political News: साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav News) एक्टिव मोड में नजर…

ADVERTISEMENT

अखिलेश यादव का ये प्लान अगर काम कर गया तो बीजेपी के साथ हो जाएगा बड़ा खेल!
अखिलेश यादव का ये प्लान अगर काम कर गया तो बीजेपी के साथ हो जाएगा बड़ा खेल!
social share
google news

UP Political News: साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav News) एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं. बता दें कि अखिलेश लगातार सत्ताधारी भारतीय जानता पार्टी पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं. चुनाव से पहले उन्होंने नारा दिया है कि ‘अस्सी हराओ भाजपा हटाओ’. दरअसल, यूपी में लोकसभा की 80 सीटें हैं. और अखिलेश यादव का दावा है कि वह भाजपा को 80 की 80 सीटों पर शिकस्त देंगे. इस बीच अखिलेश ने एक ताजा ट्वीट किया है. इसमें उन्होंने कहा कि भाजपा को अधिकांश सीटें रेड जोन में नजर आ रही हैं और सपा का रंग भी लाल है. उन्होंने कहा कि सपा की ‘रेड पॉवर’ ही भाजपा के लिए ‘रेड जोन’ है.