लेटेस्ट न्यूज़

अखिलेश, डिंपल, शिवपाल, अफजाल… कहां से लड़ेंगे ये 2024 का चुनाव? देखिए सपा की संभावित लिस्ट

इस बीच यूपी की मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) के कैंप से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के संभावित उम्मीदवारों के नाम सामने आए हैं, जिनमें सपा चीफ अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव का नाम शामिल है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP Political News: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल गर्म है. लिहाजा इसके चलते राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में भी जुट गए हैं. सत्ताधारी भारतीय जानता पार्टी (भाजपा) से लेकर समूचे विपक्ष का फोकस उत्तर प्रदेश पर विशेष रूप से है. इसके पीछे सबसे बड़ा कारण यही है कि यहां लोकसभा की 80 सीटें हैं. जो पार्टी इन सीटों पर ज्यादा से ज्यादा कब्जा करेगी उसकी राह दिल्ली में सत्ता पाने के लिए आसान हो जाएगी. इस बीच यूपी की मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) के कैंप से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के संभावित उम्मीदवारों के नाम सामने आए हैं, जिनमें सपा चीफ अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव का नाम भी शामिल है.