UPTak Baithak Logo

'बंटेंगे तो कटेंगे...', उपचुनाव से पहले अखिलेश बोले- 'नकारात्मक नारा निराशा और नाकामी का प्रतीक है'

Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ नारे को लेकर परोक्ष रूप से भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि नकारात्मक नारा उनकी निराशा और नाकामी का प्रतीक है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ नारे को लेकर परोक्ष रूप से भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि नकारात्मक नारा उनकी निराशा और नाकामी का प्रतीक है. उन्होंने यह भी कहा, "देश के इतिहास में यह नारा ‘निकृष्टतम-नारे’ के रूप में दर्ज होगा और उनके राजनीतिक पतन के अंतिम अध्याय के रूप में आखिरी ‘शाब्दिक कील-सा’ साबित होगा." अखिलेश का यह बयान ऐसे समय आया है जब उत्तर प्रदेश में होने जा रहे उपचुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा के बीच है.