इलाहाबाद HC से अखिलेश और जयंत को मिली बड़ी राहत, COVID-19 से जुड़ा हुआ है ये केस
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान नोएडा के दादरी थाने में दर्ज कोविड-19 प्रोटोकॉल और धारा 144 के उल्लंघन के मामले में…
ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान नोएडा के दादरी थाने में दर्ज कोविड-19 प्रोटोकॉल और धारा 144 के उल्लंघन के मामले में अखिलेश यादव समेत अन्य लोगों के खिलाफ निचली अदालत में चल रही प्रोसीडिंग्स पर रोक लगा दी है. जस्टिस राजबीर सिंह की सिंगल बेंच ने अधिवक्ता इमरान उल्ला खां और विनीत विक्रम की दलीलों को सुनकर यह आदेश दिया.