UPTak Baithak Logo

CM योगी के 'बंटेंगे तो कटेंगे' वाले बयान पर अफजाल ने दिया विस्फोटक रिएक्शन, बोले- डर का माहौल...

गाजीपुर से सपा सांसद अफजाल अंसारी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि समाज को बांटने और हिंसा भड़काने के पीछे उनकी नीतियां जिम्मेदार हैं.

ADVERTISEMENT

Afzal Ansari
Afzal Ansari
social share
Google CTA

Afzal Ansari News: गाजीपुर से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद अफजाल अंसारी ने 29 अगस्त को लोहिया भवन स्थित सपा कार्यालय में पार्टी के विधायकों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की. इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण बयानों के जरिए सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा. बांग्लादेश और श्रीलंका के हालात पर पूछे गए सवाल पर अफजाल अंसारी ने कहा कि वह नहीं चाहते कि किसी भी देश में ऐसे हालात हों, लेकिन इन घटनाओं ने यह संदेश दिया है कि जनता सबसे बड़ी ताकत है.