लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में कितनी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव, अखिलेश ने कर दिया साफ फिर कांग्रेस और जयंत को क्या मिलेगा?

सूत्रों के मुताबिक, अखिलेश यादव ने फिलहाल सभी 80 सीटों पर तैयारी करने की बात कही है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक तरह से लगभग साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी यूपी में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी. सपा की राज्य कार्यकारिणी से सूत्रों के हवाले से जो खबरें निकल रही हैं, वो 2024 के लोकसभा चुनाव के लिहाज से काफी बड़ी हैं. अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए 2024 के चुनाव के लिए संभावित सीटों का आंकड़ा शेयर कर दिया है.