लेटेस्ट न्यूज़

रामपुर: आजम खान की रिहाई के लिए हिंदू युवक ने रखा अलविदा का रोजा, कर चुका है उनकी पूजा

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान 2 वर्ष से अधिक समय से कई मामलों में सीतापुर की जेल में बंद हैं. उनके समर्थक लगातार…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान 2 वर्ष से अधिक समय से कई मामलों में सीतापुर की जेल में बंद हैं. उनके समर्थक लगातार उनकी रिहाई को लेकर प्रार्थना कर रहे हैं. मगर इन सबके बीच हिंदू समुदाय से ताल्लुक रखने वाले विक्की राज नामक शख्स ने आजम खान की जल्द रिहाई को लेकर रमजान माह में शुक्रवार को अलविदा का रोजा रखा. बता दें कि इससे पहले विक्की राज अपने घर में बने मंदिर में भगवान की मूर्ति के साथ आजम खान की तस्वीर को रखकर पूजा भी कर चुके हैं.