जब 'टीपू' के चेहरे पर लगी थी गंभीर चोट! ये है अखिलेश यादव की टेढ़ी नाक के पीछे की पूरी कहानी
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के जन्मदिन पर जानिए उनकी टेढ़ी नाक का असली राज. कॉलेज के दिनों में फुटबॉल खेलते वक्त कैसे टूटी थी नाक की हड्डी और क्यों नहीं हो पाई थी इसकी सर्जरी? पढ़िए यह दिलचस्प और अनसुना किस्सा.
ADVERTISEMENT

1/7
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज (1 जुलाई) अपना जन्मदिन मना रहे हैं

2/7
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के जन्मदिन के इस खास मौके पर आइए जानते हैं उनके जीवन से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प और अनसुना किस्सा.

3/7
क्या आप जानते हैं कि अखिलेश यादव की नाक हल्की सी टेढ़ी क्यों है? इसके पीछे कोई राजनीतिक नहीं बल्कि खेल से जुड़ा एक बड़ा कारण है.

4/7
अखिलेश यादव की इस टेढ़ी नाक का सीधा कनेक्शन उनके पसंदीदा खेल फुटबॉल और उसके प्रति उनकी गहरी रुचि से जुड़ा हुआ है.

5/7
यह वाकया उनके कॉलेज के दिनों का है, जब वो मैदान पर फुटबॉल खेल रहे थे और इसी दौरान उन्हें नाक पर एक गंभीर चोट लग गई थी.

6/7
चोट लगने के बाद जब अखिलेश यादव को तुरंत डॉक्टर के पास ले जाया गया, तो जांच में पता चला कि फुटबॉल लगने के कारण उनकी नाक की हड्डी टूट चुकी है.

7/7
उस वक्त डॉक्टर ने इलाज के दौरान उनकी नाक पर टांके तो लगा दिए, लेकिन किसी वजह से उनकी प्लास्टिक सर्जरी नहीं हो पाई और इसी वजह से अखिलेश की नाक हमेशा के लिए थोड़ी टेढ़ी ही रह गई.