लेटेस्ट न्यूज़

‘पैगाम लाया हूं, अखिलेश यादव को दिल्ली लेकर जाना है’… JDU नेता ने कह दी बड़ी बात

Mainpuri Byelection: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर 5 दिसंबर को उपचुनाव होना है. समाजवादी पार्टी ने…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Mainpuri Byelection: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर 5 दिसंबर को उपचुनाव होना है. समाजवादी पार्टी ने डिंपल यादव (Dimple Yadav) को अपना प्रत्याशी बनाया है ताकि वह अपनी परंपरागत सीट जीतकर उसे बचा सके. डिंपल यादव को जिताने के लिए पूरा यादव परिवार जोश-शोर से प्रचार कर रहा है. वहीं बुधवार को मैनपुरी में जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव के सी त्यागी ने सपा के रैली पर बड़ा बयान दिया.

जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव के सी त्यागी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार का पैगाम लेकर आया हूं, मैनपुरी से डिंपल यादव विजई होती हैं तो 2024 का रास्ता साफ हो जाएगा. उन्होंने कहा कि हम लोग अखिलेश यादव को अब दिल्ली के जायेंगे, अब पूरे परिवार में एकता है.

मैनपुरी में जेडीयू नेता के सी त्यागी ने कहा कि 2024 में बदलाव के लिए जीत होगी. किसान आंदोलन से मोदी सरकार को झुकना पड़ा. मुलायम सिंह यादव हमारे पुरखे हैं, अखिलेश यादव उनकी जिम्मेदारी पूरी करेंगे. उन्होंने आगे कहा कि नेता जी ने मोदी को भी आशीर्वाद दिया था. भाजपा को डिंपल के खिलाफ प्रत्याशी नहीं उतरना चाहिए था, समूचे विपक्षी पार्टियों की उम्मीदवार हैं डिंपल यादव. जेडीयू नेता ने कहा कि डिंपल की वजह से विपक्ष एक जुट हो गया है. इस सैफई इलाके का नाम पूरी दुनिया में हैं, देश के सभी समाजवादियों की निगाह अखिलेश यादव पर है, सभी लोग अखिलेश को संभाल कर रखना है.

वहीं रैली में शिवपाल यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि हमारी चुनावी लड़ाई बीजेपी से नहीं बीजेपी की सरकार से है, प्रशासन और अधिकारियों से है.

शिवपाल यादव ने अपने कार्यकर्ताओं को आदेश देकर कहा कभी गुंडई नहीं करना.शिवपाल यादव ने कहा कि अगर कहीं झगड़ा हो रहा हो झगड़े को बचाने की मत जाना क्योंकि अगर उसमें पड़े तो जेल चले जाओगे, मिलकर झगड़ा करवा देंगे और जेल में बंद कर देंगे. उन्होंने आगे कहा कि जिसका जलवा कायम है जिसने कभी न झुकना सीखा, नेता जी के आदर्शों पर हमे चलना है. अखिलेश से जनता अब छोटे नेता जी के नाम से पुकारे.

UP: चाचा शिवपाल की सुरक्षा घटाने पर भड़के अखिलेश यादव, योगी सरकार के फैसले पर उठाए सवाल