लेटेस्ट न्यूज़

मैनपुरी पर चाचा और भतीजे के बीच हुई सुलह! शिवपाल ने ये इमोश्नल ट्वीट कर दिया बड़ा संदेश

Mainpuri By Election 2022: उत्तर प्रदेश की मैनपुरी सीट पर उपचुनाव से पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने चाचा शिवपाल यादव को मनाने की कवायद…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Mainpuri By Election 2022: उत्तर प्रदेश की मैनपुरी सीट पर उपचुनाव से पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने चाचा शिवपाल यादव को मनाने की कवायद में जुट गए हैं. इसी क्रम में उन्होंने गुरुवार को सैफई में प्रसपा चीफ शिवपाल यादव से मुलाकात की. इस दौरान डिंपल यादव भी उनके साथ रहीं. वही चाचा को मनाने की अखिलेश की कोशिश रंग लाते हुए भी दिख रही है. मुलाकात के बाद शिवपाल ने एक ट्वीट कर सभी कयासों और अटकलों पर विराम लगा दिया है.