जयंत के विधायक CM योगी से मिले, क्या घूम-घूम सियासी मूड भांप रहे RLD वाले? चर्चा हुई शुरू
Jayant Chaudhary News: आगामी लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सियासत में हलचल तेज है. इसकी वजह राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के…
ADVERTISEMENT

Jayant Chaudhary News: आगामी लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सियासत में हलचल तेज है. इसकी वजह राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के मुखिया जयंत चौधरी हैं. दरअसल, बुधवार को रालोद के विधायकों ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. कहा गया कि रालोद के विधायक जनता के काम न हो पाने के चलते सीएम योगी से मिले थे. वहीं, दूसरी तरफ इस मुलाकात से अटकलों का बाजार गर्म हो गया. कहा जाने लगा कि ‘INDIA’ गठबंधन में रहने के बावजूद जयंत अभी भी भाजपा के नेतृत्व वाले NDA में अपनी जगह तलाश रहे हैं और मूड भांप रहे हैं. इस बीच यूपी Tak ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दो वरिष्ठ पत्रकारों से जयंत की स्ट्रैटिजी को लेकर खास बातचीत की है. जानिए उन्होंने हमें क्या बताया?